बिहान योजना के कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्

जिला पंचायत सीईओ ने पात्र ग्रामीण परिवारों को समूहों से जोड़ने और शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश

चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और बैंक लिंकेज के प्रकरणों में तेजी लाने कहा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 नवंबर 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड बरमकेला, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने तीनों विकासखंडों में बिहान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मैदानी स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने समूहों के सदस्यों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।

श्री तिवारी ने स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चक्रीय निधि (आरएफ), सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) तथा बैंक लिंकेज के लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने और समूहों को इन गतिविधियों से जोड़ने कहा।

बैठक में जिला एनआरएलएम प्रभारी श्रीमती संजू पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव सिंह, विकासखंड परियोजना प्रबंधक श्री संदीप तंबोली, तीनों विकासखंडों के बिहान शाखा प्रभारी, समस्त पीआरपी, एडीईओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in Chief - Aashish Kurre

Editor in Chief - Aashish Kurre

HAMARPRADESH.COM CONTACT - 9111851127 GMAIL- aashishkurre710@gmail.com

More Posts - Website

Latest