
सारंगढ़ में खेल और शिक्षा को मिली नई सौगात, सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज की घोषणा
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा, प्रभारी मंत्री श् टंकराम वर्मा ने खिलाड़ियों में भरा उत्साहयह भी पढ़ेंराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने सारंगढ़ पहुंचे शिक्षा एवं प्रभारी मंत्रीOct 4, 2026
शिक्षा मंत्री यादव ने सारंगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज प्रारंभ करने की घोषणा की

सारंगढ़–बिलाईगढ़ – सारंगढ़ की धरती पर खेल प्रतिभा, उत्साह और खेल भावना के संगम के साथ रविवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री यादव ने जिले में खेल एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सारंगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने जिले में नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव आगे की प्रक्रिया में होने की जानकारी देते हुए स्कूल भवन निर्माण, अधोसंरचना विकास एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुल 330 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल बालक 14 वर्ष, सॉफ्टबॉल बालक एवं बालिका 17 वर्ष तथा क्रिकेट बालिका 17 वर्ष की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन समारोह में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, श्रीमती ज्योति पटेल एवं सुभाष जलान सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
