SDM कार्यालय परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का श!व,,, मचा हड़कंप

सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। शव कार्यालय परिसर के बरगद पेड़ के चबूतरे मे पड़ा हुआ था, जिसे देखकर कर्मचारियों और आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35–40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह की स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस मौत के कारणों को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति रात में परिसर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत प्राकृतिक है या किसी अन्य कारण से हुई है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा मामले की जांच जारी है

Editor in Chief - Aashish Kurre

Editor in Chief - Aashish Kurre

HAMARPRADESH.COM CONTACT - 9111851127 GMAIL- aashishkurre710@gmail.com

More Posts - Website

Latest