गोमर्डा अभयारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ एवं ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट का लोकार्पण

सारंगढ़/आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को गोमर्डा अभयारण्य में वर्षा ऋतु के पश्चात नवीन पर्यटन सत्र हेतु जंगल सफारी का विधिवत शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडे जी, मानसेवी वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री टीकाराम पटेल जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन को और अधिक सुगम, सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में गोमर्दा अभयारण्य की आधिकारिक ऑनलाइन सफारी बुकिंग वेबसाइट www.gomarda.com का भी शुभारंभ किया गया।

यह पहल अभयारण्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आइए, गोमर्डा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन्यजीव विरासत का अनुभव करें।

Editor in Chief - Aashish Kurre

Editor in Chief - Aashish Kurre

HAMARPRADESH.COM CONTACT - 9111851127 GMAIL- aashishkurre710@gmail.com

More Posts - Website

Latest