सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्वालिनडीह की लगभग 60 पीड़ित महिलाओं ने गांव के निवासी दिनेश बंजारे एवं उनकी पत्नी उत्तम बंजारे पर “नारी रक्षा सम्मान निधि योजना” के नाम पर लगभग 80 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।पीड़ित महिलाओं के अनुसार :- आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि वे विभिन्न माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से अपने नाम पर ऋण लेकर पूरी राशि उन्हें सौंप देंगी, तो उस धन का निवेश कर रकम दोगुनी कर दी जाएगी। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया था कि पहले 24 माह तक बैंक की पूरी ऋण किस्तें आरोपी स्वयं जमा करेंगे तथा शेष 20 माह की किस्त के बराबर राशि “नारी रक्षा सम्मान निधि योजना” के लाभ के रूप में महिलाओं को प्रदान की जाएगी।
नारी रक्षा सम्मान निधि” के नाम पर 80 लाख की कथित ठगी! 60 से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग,,,,
